{"_id":"6a32d2208165c84c4d0b4ac9","slug":"bhuntar-swayed-to-the-song-sajan-niklu-bekar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179116-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साजन निकलू बेकार... गीत पर झूम उठा भुंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साजन निकलू बेकार... गीत पर झूम उठा भुंतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में आयोजित चार दिवसीय मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। लोक गायक नरेश कुल्लवी के लोकप्रिय गीत साजन निकलू बेकार... पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे, जबकि अन्य प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
बुधवार को मेले में पारंपरिक देव परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला, देवता बालक महेश्वर, देवता सूरजपाल और माता नैना के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांस्कृतिक संध्या में नरेश कुल्लवी ने ‘झूरिये तेरे दांदा रा चावा’ और ‘लागा मुजरा’ जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
इससे पहले आनंद मार्ग स्कूल शाढ़ाबाई, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर और जोगदाशी महिला मंडल के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं राज हिमाचली, सीआर चांदनी, देवराज, मुरारी, पारुल, मुनीश नेगी, वंशिका, किरण सोनी, अशोक म्यूजिकल ग्रुप, महक, तेजा सिंह, विपिन, अक्षय शर्मा, मुकेश राणा और टीकम कुल्लवी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।