सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev will participate in the Katiyali Fair.

Kullu News: कटियाली मेले में भाग लेंगे बिजली महादेव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev will participate in the Katiyali Fair.
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बदाह और पिरड़ी के बीच कटियाली में मंगलवार को दो दिवसीय मेले का आगाज होगा। देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ कटियाली मेले में शामिल होंगे।
Trending Videos

देवता बिजली महादेव का पिरड़ी महादेव से देवमिलन भी होगा। इसके बाद कटियाली सौह में देवखेल और देवनृत्य की परंपरा का भी निर्वहन किया जाएगा। कटियाली मेले के लिए स्थानीय लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है। देवता बिजली महादेव हर साल कटियाली मेले में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग देवता का फूलमालाओं के साथ स्वागत करेंगे। देवता बिजली महादेव इन दिनों बैसाख महीने की परिक्रमा पर हैं। वहीं स्थानीय महिलाएं कटियाली मेले में लालड़ी नृत्य भी करेंगी। महिलाओं का यह लालड़ी नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहेगा। दूसरी ओर आराध्य देवता बिजली महादेव के सम्मान में मनाए जाने वाले कटियाली मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed