सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Corporation bus service starts on Sainj-Dhaugi route

Kullu News: सैंज-धाउगी रूट पर निगम की बस सेवा शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus service starts on Sainj-Dhaugi route
विज्ञापन
लोगों ने ली राहत की सांस, 2025 की आपदा के बाद से बंद थी बस सेवा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-धाउगी रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। वर्ष 2025 में आई आपदा के कारण यह सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। बाद में छोटे वाहनों के लिए मार्ग आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया, लेकिन बस सेवा लंबे समय से ठप थी। अब सड़क बड़े वाहनों के लिए भी काफी हद तक बहाल होने के बाद एचआरटीसी ने इस रूट पर बस संचालन शुरू कर दिया है।
7 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर फिलहाल बस सेवा 6 किलोमीटर तक ही संचालित की जा रही है। शेष 1 किलोमीटर सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल होना अभी बाकी है। इसके पूर्ण रूप से ठीक होते ही बस सेवा पूरे रूट पर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के सौराधार, रूआड़, सैरीबीड़, धाउगी, शिआउगी, नराड़ा, सैरी, टिलगा, कलोगी, तांदी और नियाही सहित कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों पूर्व प्रधान बिमला देवी, प्रेम सिंह, महेश शर्मा, चुन्नी लाल, बीर, ओम दत्त और गिरधारी लाल का कहना है कि पहले आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से सफर आसान हो गया है। इस संबंध में एचआरटीसी औट डिपो के अड्डा प्रभारी भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि सैंज-धाउगी रूट पर बस सेवा आरंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed