{"_id":"69bae02df62d4d1ca70d0386","slug":"bjp-leaders-should-question-the-mp-before-pointing-fingers-at-the-mla-praveen-kullu-news-c-89-1-klu1002-171634-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर अंगुली उठाने से पहले सांसद से सवाल पूछें भाजपाई : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पर अंगुली उठाने से पहले सांसद से सवाल पूछें भाजपाई : प्रवीण
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पूर्व बीडीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता प्रवीण ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है। कहा है कि भाजपा के कुछ लोग विधायक पर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। विधायक ने मणिकर्ण घाटी में विकास किया है।
उन्होंने सवाल किया है कि भाजपाई पहले मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रणौत से सवाल करें कि आपदा से प्रभावित मणिकर्ण घाटी के लिए उन्होंने कितनी सहायता दी है। सांसद को मणिकर्ण घाटी के लोगों के साथ खड़े होकर लोगों के लिए काम करना चाहिए था। ऐसा कुछ नहीं हुआ और भाजपा के लोग उल्टा काम करने वाले विधायक को निशाना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मणिकर्ण घाटी की सड़क के लिए केंद्र से 39 करोड़ रुपये मिले थे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस धन को पूरी पारदर्शिता के साथ उपयोग कर उससे धन बचाया है। बचे हुए धन से भुंतर का बेली ब्रिज भी तैयार किया गया। अभी 2.5 करोड़ रुपये शेष बचे हैं, उससे घाटी की सड़क की टारिंग की जाएगी। संवाद
Trending Videos