फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Businessmen scrambling for plots; allotment cancellation alleged.

Kullu News: प्लॉट के लिए भटक रहे कारोबारी, आवंटित कर रद्द करने का आरोप

Thu, 15 Oct 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
Businessmen scrambling for plots; allotment cancellation alleged.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रेडीमेड की दुकानें लगाने वाले कारोबारी प्लॉट के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दशहरा कमेटी की आवंटन कमेटी पर पहले प्लॉट आवंटित करने और बाद में आवंटन रद्द करवाने का आरोप लगाया है। कारोबारियों का कहना है कि वे लगातार दशहरा कमेटी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
कारोबारी सुनीता शर्मा ने आरोप लगाया कि दशहरा कमेटी की ओर से बार-बार समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन पांच दिन से वह प्लॉट के लिए कुल्लू में भटक रही हैं।
विज्ञापन

कभी रेडीमेड मार्केट ठेकेदार को देने की बात कही जा रही है तो कभी प्लॉट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि दशहरा उत्सव में दुकानें लगाने को लेकर हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

उधर, उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि कारोबारियों को ठेकेदार के जरिये ही प्लाॅट दिए जाएंगे, जो कि उचित दामों पर ही दिए जाएंगे। ठेकेदार के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाले प्लॉट महंगे न हों, यह प्रशासन सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed