{"_id":"6ab408cbb4de47b73a01d5a7","slug":"check-your-baggage-at-the-airport-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187513-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हवाई अड्डे पर बैगेज से जुड़ी व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हवाई अड्डे पर बैगेज से जुड़ी व्यवस्था जांची
Thu, 24 Sep 2026 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे पर यात्री सेवा अभियान के सातवें दिन यात्रियों के सामान की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बैगेज, ट्रॉली और लावारिस सामान से जुड़ीं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
हवाई अड्डा परिसर में कन्वेयर बेल्ट की कार्यप्रणाली और स्वच्छता की जांच की गई। यात्रियों के लिए उपलब्ध सामान ढोने वाली ट्रॉलियों की संख्या और उनकी स्थिति भी देखी गई। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि यात्रियों को सामान लाने-ले जाने में परेशानी न हो और जरूरत के अनुसार पर्याप्त ट्रॉलियां उपलब्ध रहें।
इसके अलावा लावारिस या छूटे हुए सामान को लेकर अपनाई जा रही व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ विद्यालय का दौरा किया। यहां बच्चों को कपड़े और खिलौने वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से बच्चों के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। संवाद