{"_id":"6ab4dc350cb07b76930a45d1","slug":"video-kullu-dussehra-2026-preparations-meeting-traffic-security-arrangements-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा 2026 की तैयारियों पर मंथन, अटल सदन में शुरू हुई महत्वपूर्ण बैठक; यातायात से सुरक्षा तक तय होंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा 2026 की तैयारियों पर मंथन, अटल सदन में शुरू हुई महत्वपूर्ण बैठक; यातायात से सुरक्षा तक तय होंगी व्यवस्थाएं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:45 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अटल सदन सभागार, कुल्लू में महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर कर रहे हैं। बैठक में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। उत्सव की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जा रही है। यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।