फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children fell ill after eating kheer at Patlikuhal school

Kullu: पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Aug 2026 07:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Akash Dubey Updated Wed, 19 Aug 2026 07:30 PM IST
सार

बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। 44 को उपचार के बाद छुट्टी मिली, 3 का इलाज जारी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Children fell ill after eating kheer at Patlikuhal school
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद कई बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल पहुंचाया गया। इस मामले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि 47 बच्चों में से 44 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पीने के पानी की सफाई में कमी की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पहले से ही आरओ की सुविधा उपलब्ध है। सभी स्कूलों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है और पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed