फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   35 children fell ill after eating kheer served as part of the mid-day meal; hospitalized.

Kullu: मिड-डे मील में बनाई खीर खाने के बाद 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Aug 2026 11:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

 खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
35 children fell ill after eating kheer served as part of the mid-day meal; hospitalized.
मिड-डे मील में बनाई खीर खाने के बाद 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ी( - फोटो : संवाद

विस्तार

 कुल्लू जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील में खीर खाई। शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। कुछ बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर चक्कर खाकर गिर पड़े।

विज्ञापन

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलकांत और उपप्रधान ललित मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के परिजनों रामचंद, मुकेश कुमार, ईशांत, देवराज, हीरा लाल, मेहर चंद और सुनील ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे डाॅ. मोहित शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि इसकी वजह दूषित पानी भी हो सकता है। हालांकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। बीएमओ नलने के बाद मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अस्पताल का दौरा कर बच्चों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछाग्गर कर्ण ने बताया कि सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मि। विधायक ने चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed