फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: CM Sukhu says the govt will bring out a white paper with facts regarding corruption by the BJP.

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा के भ्रष्टाचार पर तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार

Wed, 19 Aug 2026 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 11:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया कि इसकी चार्जशीट कमेटी में वही लोग हैं, जिन पर इन्हीं ने भ्रष्टाचार के आरोप लाए थे। 

विज्ञापन
Himachal: CM Sukhu says the govt will bring out a white paper with facts regarding corruption by the BJP.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि इसकी चार्जशीट कमेटी में वही लोग हैं, जिन पर इन्हीं ने भ्रष्टाचार के आरोप लाए थे। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आपदा राहत के लिए की गई 1500 करोड़ रुपये की घोषणा को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार करे पत्र लिखा है। वह दोबारा भी पत्र लिखेंगे। भाजपा के नेता परवाणू से आगे नहीं जाते हैं और हिमाचल के हितों की बात केंद्र से नहीं करते हैं। भाजपा सांसदों की उपलब्धियां सोशल मीडिया पर ही दिखती हैं। दीपकमल में सोशल मीडिया की पूरी टीम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री के कहां से कागज निकाले जाएं। इसमें जुटे हैं। एक एडीआर की रिपोर्ट दिखा दी।

विज्ञापन

बीस साल पहले 14 लाख का फ्लैट खरीदा था, उसे दो करोड़ रुपये का दिखा दिया। ये लोग अपने भ्रष्टाचार को छिपाते हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मत्रिमंडल विस्तार पर एक प्रारंभिक बैठक हो चुकी है। अब हाईकमान से बात होगी तो विस्तार कर दिया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का कैडर करने पर सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों की संख्या सीमा में रहनी चाहिए। उनका मानना है कि इस दृष्टिकोण को सही दृष्टि में देखा जाना चाहिए। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम है। कहा कि आए दिन नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों की परीक्षाओं में 80 फीसदी तक जा रहा है। वर्तमान सरकार में कोई पेपर लीक नहीं होगा, जो पेपर लीक करेगा वह सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सितंबर में देउरी स्कूल जाएंगी प्रियंका
सीएम ने कहा कि प्रियंका गांधी मौसम खराब होने के कारण देउरी स्कूल नहीं पहुंच पाईं। वह बच्चों से मिलना चाह रही थीं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह सितंबर माह में मौसम खुलने के बाद स्कूल जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब आपदा आई थी तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह इस स्कूल का निर्माण भी करवाएंगी और दाेबारा भी आएंगी।

विज्ञापन

मानसून सत्र में सार्थक बात करे विपक्ष, भाजपा कहेगी तो सत्र और बढ़ा देंगे
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार के समय में सुना था कि मानसून सत्र दस दिन का हुआ हो। भाजपा कहेगी तो इसे बढ़ा देंगे। भाजपा विपक्ष की भूमिका में पेश नहीं आती है। भाजपा विधायक सदन में आते हैं, वाकआउट करते हैं जोर-जोर से नारे लगाते हैं। ये करें, मगर मुद्दों पर बात करें। मुद्दे लाएंगे तो पूरे दिन चर्चा करेंगे, मंत्रिमंडल के सदस्य चर्चा का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed