सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Corporation buses will run between Udaipur-Keylong after 28 days

Kullu News: उदयपुर-केलांग के बीच 28 दिन बाद दौड़ेंगी निगम की बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses will run between Udaipur-Keylong after 28 days
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पट्टन घाटी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद पड़े उदयपुर-केलांग मार्ग पर 28 दिन बाद शुक्रवार से बस सेवा बहाल होगी। वीरवार को एचआरटीसी के केलांग डिपो ने इस मार्ग पर बस का ट्रायल किया। इससे पहले भी सोमवार को भी बस का ट्रायल किया था, जिसमें तोजिंग नाला सहित अन्य कुछ स्थानों में सड़क पर बर्फ अधिक होने से बस आगे नहीं जा पाई थी लेकिन अब वीरवार को हुआ ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। ऐसे में निगम ने शुक्रवार से इस रूट पर नियमित रूप से बस सेवा चलाने का फैसला लिया है। बस सेवा शुरू होने से उपमंडल उदयपुर और जिला मुख्यालय केलांग के बीच आने जाने वाले लोंगों को आसानी होगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि उदयपुर-केलांग सड़क पर बस ट्रायल सफल रहा। इसके चलते अब शुक्रवार से उदयपुर-केलांग के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि घाटी में हुई बर्फबारी से निगम के तमाम रूटों पर बस सेवाएं 23 जनवरी से ठप पड़ गई थी। जिसमें कुल्लू-केलांग के बीच पहले ही बस सेवा शुरू कर दी गई है, अब उदयपुर-केलांग के बीच भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed