सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds of unemployed people gathered to get jobs

Kullu News: रोजगार पाने के लिए जुटी बेरोजगारों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Crowds of unemployed people gathered to get jobs
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न पदों के लिए वीरवार को साक्षात्कार लिए गए। नौकरी पाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। स्कूल के विभिन्न विषयों के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, भूगोल आदि विषयों के लिए कुल 160 अभ्यर्थी साक्षात्कार में पहुंचे। इन सभी ने बारी-बारी से साक्षात्कार दिया। हालांकि चयन प्रक्रिया विद्यालय प्रबंधन एवं चयन समिति की देखरेख में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि साक्षात्कार के बाद कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed