सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cracks appear near Jahalma bridge, halting movement of heavy vehicles

Kullu News: जाहलमा पुल के पास दरारें, भारी वाहनों की आवाजाही रोकी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear near Jahalma bridge, halting movement of heavy vehicles
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर जाहलमा के पास बने पुल के एक ओर पहाड़ी में दरारें आने से खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए बीआरओ और प्रशासन ने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सड़क और पुल के धंसने का खतरा बढ़ने से घाटी की 14 पंचायतों का संपर्क कभी भी पूरी तरह से कट सकता है।

पुल के एक छोर पर सड़क पर भी दरारें आ गई हैं। साथ लगती पहाड़ी में लगातार दरार बढ़ रही है। पुल की स्थिति को देखते हुए ट्रक, बस सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने छोटी गाड़ियों को केवल दिन के समय जांच के बाद पुल पार करने की अनुमति दी है, जबकि रात के समय सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह पुल लाहौल की 14 पंचायतों को जोड़ता है। साथ ही पांगी घाटी और जम्मू को जोड़ने के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पुल पर खतरा बढ़ने से क्षेत्र में राशन, सब्जी और जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बीआरओ की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रही है। यह पुल जाहलमा नाले पर बना है। दिन के समय इस पुल से बसों सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से 14 पंचायतों में राशन, सब्जी और जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो गई है। पांगी घाटी और जम्मू जाने वाले ट्रक भी आगे नहीं जा पा रहे हैं। एंबुलेंस सेवा और बस संचालन पर भी संकट खड़ा हो गया है। उधर उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि जाहलमा पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। संवाद
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed