सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand made to the Agriculture Minister for the construction of a security wall.

Kullu News: कृषि मंत्री से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the Agriculture Minister for the construction of a security wall.
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत हलाण-2 के लोगों ने निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर कृषि मंत्री चंद्र कुमार को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें मांग की है कि विलखी ढांक से पतलीकूहल पुलिस स्टेशन तक सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए।

जैंडी गांव और पतलीकूहल के लोगों सुरेंद्र, रमेश, संजय, कमल, ललित, शनि, नीरू चांदनी, लाजवंती आदि ने बताया कि आपदा में बड़ाग्रां नाले में बाढ़ आने से नाले का रुख पंनगा सड़क (ज़ैंडी खनेड़) की ओर हो गया है। इस कारण क्षेत्र में भूमि कटाव हुआ और पंनगा सड़क का एक बड़ा हिस्सा तहस नहस हो गया है। कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने गुहार लगाई है कि यदि नाले की दिशा को जल्द मोड़ा नहीं गया तो पतलीकहल का पुलिस स्टेशन क्षेत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। पिछली बार पतलीकूहल मत्स्य केंद्र को भी नुकसान पहुंच चुका है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार और स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed