सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Shangri Nag took a royal bath in Saroyolsar

Kullu News: देव शांगड़ी नाग ने सरयोलसर में किया शाही स्नान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dev Shangri Nag took a royal bath in Saroyolsar
विज्ञापन
माता बूढ़ी नागिन से किया मिलन, शक्तियां अर्जित करने की मान्यता
Trending Videos

......
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के देवता शांगड़ी नाग ने धार्मिक स्थली एवं माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर का दौरा किया। उन्होंने शुक्रवार सुबह सरयोलसर झील में शाही स्नान किया और शक्तियां अर्जित की।
देवता का नया रथ पिछले वर्ष मई-जून में तैयार हुआ था। इसके बाद यह विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर रघुपुर घाटी की फनौटी, लगौटी और करशैईगाड़ पंचायतों से करीब 300 श्रद्धालु मौजूद रहे। देवता 30 अप्रैल को अपने देवालय बलेहड़ से ढोल-नगाड़ों की थाप पर सरयोलसर के लिए रवाना हुए थे। शाम को देवता माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली पहुंचे, जहां भव्य मिलन हुआ। रात्रि विश्राम मंदिर परिसर में किया गया और कारकूनों, हारियानों और देवलुओं ने रातभर भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवता ने पवित्र झील में शाही स्नान किया। देवलू प्रताप सिंह, सनी कुमार, धर्म सिंह और सेस राम ने बताया कि बलेहड़, फनौटी, दरकू, दांधार, कलारला और क्वाटन सहित कई गांवों के श्रद्धालु इस यात्रा के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि देवता शांगड़ी नाग कई वर्षों के बाद सरयोलसर पहुंचे और शाही स्नान के साथ शक्तियां अर्जित कीं। शाम को देवता अपने देवालय बलेहड़ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed