सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Develop skills through training: Instructor Sunil

प्रशिक्षण से कौशल विकसित करें प्रशिक्षक : सुनील

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Develop skills through training: Instructor Sunil
विज्ञापन
कुल्लू। आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर में विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे प्रशिक्षकों को शिविरों के माध्यम से अपने कौशल का निरंतर विकास करना चाहिए, ताकि बच्चों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। यह बात उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं गुणवत्ता डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने सोमवार को देवसदन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Trending Videos

जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो 20 मार्च से शुरू हुआ था। तीन चरणों में आयोजित इस शिविर में कुल 296 प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. अमित ने बताया कि प्रशिक्षण का पहला चरण 20 से 22 मार्च, दूसरा 24 से 26 मार्च और तीसरा चरण 28 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक नवाचार, डिजिटल कौशल और आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्राचार्य अजय कंबोज, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता, श्याम लाल हांडा, विजेंदर ठाकुर, सुनील ठाकुर, योग दत्त शर्मा तथा मीडिया को-ऑर्डिनेटर जीत राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed