फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dharamshala cricket stadium pitch preparation india australia a women test

India vs Australia Test: धर्मशाला स्टेडियम की पिचों पर बिछेगी नई मिट्टी, मैच से पहले होगा कायाकल्प

Tue, 04 Aug 2026 10:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 04 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से धर्मशाला में होने वाले मल्टी-डे टेस्ट से पहले एचपीसीए ने स्टेडियम की पिचों पर नई मिट्टी बिछाने का काम शुरू कर दिया है। पिचों की रोलिंग, लेवलिंग और आउटफील्ड की तैयारियां जारी हैं। तैयारियों के चलते स्टेडियम में अन्य क्रिकेट गतिविधियां और अंडर-19 कोचिंग कैंप फिलहाल रोक दिए गए हैं।

विज्ञापन
dharamshala cricket stadium pitch preparation india australia a women test
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से मल्टी डे मुकाबला खेला जाएगा। इस एकमात्र मैच से पहले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिचों का कायाकल्प किया जा रहा है। पिचों पर नई मिट्टी डालकर उन्हें मैच के अनुरूप तैयार किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले मैदान और पिचों को तैयार करना प्राथमिकता बताया है। पिचों में मिट्टी डालने के बाद रोलिंग, लेवलिंग, घास की कटाई और नियमित सिंचाई की जाएगी। इससे पिचों को आवश्यक मजबूती और संतुलित उछाल मिलेगा। यह पूरा कार्य एचपीसीए के क्यूरेटर की निगरानी में होगा।

विज्ञापन


मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड और अभ्यास सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार कर रहा है। इसी कारण स्टेडियम में अन्य क्रिकेट गतिविधियां फिलहाल रोक दी गई हैं। एचपीसीए ने अंडर-19 खिलाड़ियों के कोचिंग कैंप को भी स्थानांतरित कर दिया है। चयनित पिचों पर नई मिट्टी डाली जा रही है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मल्टी डे मुकाबले की तैयारियों के चलते धर्मशाला स्टेडियम में कोई कोचिंग कैंप नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed