सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dirty sewage water flowing on the roads

Kullu News: सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewage water flowing on the roads
विकास भारद्वाज, स्थानीय निवासी। भुंतर वाली खबर के लिए
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव.. -
Trending Videos

भुंतर के वार्ड नंबर 4 में बदहाली, सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी
ग्राउंड रिपोर्ट
नालियों की खराब व्यवस्था से लोग परेशान, बेसहारा पशु और पार्किंग की समस्या भी बरकरार
संजय कुमार
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर 4 में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। यहां निकासी नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
तहसील कार्यालय के बाहर और मुख्य सड़कों पर पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर फैले इस गंदे पानी के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में इस गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई मैदान है और न ही लोगों के बैठने के लिए पार्क की सुविधा उपलब्ध है। पार्किंग की समस्या भी यहां गंभीर बनी हुई है।
वार्ड में बेसहारा पशुओं की संख्या भी अधिक है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नालियों की नियमित सफाई न होने से स्थिति और खराब हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि सड़कों पर बह रहे सीवरेज के गंदे पानी से राहत मिल सके।
-विकास भारद्वाज, स्थानीय निवासी

शहर में कचरा भी समय पर उठाया जाए। वार्ड में एक जगह पर लोग कचरा फेंक जाते हैं। कचरा फैंकने के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड को सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत भुंतर को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। -दीपक जंदेवा, स्थानीय निवासी

भुंतर शहर में जिस तरह से प्रतिदिन हजारों वाहन आते हैं, उस हिसाब से यहां पर पार्किंग नहीं है। पार्किंग का अभाव होने के चलते लोगों को मुश्किलें आती हैं। पार्किंग की सुविधा को वार्ड में बढ़ाया जाए, जिससे लोग आसानी से वाहन पार्क कर सके। -राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed