{"_id":"69f872ce9cf3dbc20a0869c0","slug":"dalip-was-elected-head-of-the-lambardar-federation-kullu-news-c-89-1-klu1002-175424-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लंबरदार महासंघ के प्रधान चुने गए दलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लंबरदार महासंघ के प्रधान चुने गए दलीप
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिले की कार्यकारिणी में किया गया विस्तार, उत्तम चंद को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य लंबरदार जन कल्याण महासंघ जिला कुल्लू की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें प्रधान पद की कमान दलीप सिंह ठाकुर को सौंपी गई जबकि वरिष्ठ उप प्रधान उत्तम चंद ठाकुर, उप प्रधान रूप चंद ठाकुर और मुख्य सलाहकार एवं प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में चंद्र बल्लभ नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को महासंघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लंबरदार चंद्र बल्लभ नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष तौर पर प्रदेश संयोजक भीम सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
भीम सिंह चौहान ने बताया कि राकेश, फतेह चंद, मेहर चंद, जय राम, प्यारे लाल, धीरज, बुधराम, लोत राम सहित 35 लंबरदार उपस्थित रहे। जिले की पूरी कार्यकारिणी का गठन करने के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष दलीप सिंह ठाकुर और चंद्र बल्लभ नेगी को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में पहले ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है लेकिन कुल्लू जिला शेष रह गया था। इसके चलते सोमवार को बैठक कर अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई। संवाद
Trending Videos