सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   8.48 crore rupees worth of security wall will be constructed to protect Karpat village from floods.

Kullu News: करपट गांव को बाढ़ से बचाने के लिए 8.48 करोड़ से लगेगी सुरक्षा दीवार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
8.48 crore rupees worth of security wall will be constructed to protect Karpat village from floods.
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ घाटी के करपट गांव को बाढ़ के खतरों से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) के तहत इस परियोजना के लिए 8.48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
Trending Videos

परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में 2.54 करोड़ रुपये की राशि जलशक्ति विभाग को प्राप्त हो चुकी है। ठेकेदार ने कार्य भी आरंभ कर दिया है। विभाग ने मानसून से पहले लगभग 200 मीटर लंबी कंक्रीट की दीवार का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना के तहत करपट गांव को बाढ़ एवं भूमि कटाव से सुरक्षा कवच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल की अति दुर्गम मयाड़ घाटी के करपट गांव के लोग गर्मियों में बाढ़ के खतरे के कारण खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के बीच ग्रामीणों को गांव छोड़कर टेंटों में शरण लेनी पड़ती थी। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्य आशादीप कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया गया है। कंपनी ने प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरी तरह आरंभ हो जाएगा।


...
करपट गांव कुछ वर्ष पहले से बाढ़ और भूमि कटाव की चपेट में आ रहा है। ग्रामीणों को बरसात में गांव छोड़कर टेंट में शरण लेना पड़ती है। कंक्रीट की दीवार बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करना होगा, जिससे मानसून में ग्रामीणों को सुरक्षा मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
-अनुराधा राणा, विधायक लाहौल-स्पीति
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed