{"_id":"69f786f9b3efc88acc02b60e","slug":"the-reputation-of-the-bigwigs-contesting-the-municipal-elections-is-at-stake-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175364-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नगर निकाय चुनाव में उतरे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नगर निकाय चुनाव में उतरे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर निकाय और पंचायत चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। इसमें जहां भाजपा और कांग्रेस की नजरें टिकी हैं वहीं नगर निकाय चुनाव में उतरे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
नगर परिषद कुल्लू में बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर चार से नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने नामांकन भरा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 से जिला परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष सेस राम चौधरी भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा।
पांच साल पहले जिला परिषद के मौहल वार्ड से पूर्व जिला परिषद को हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने नगर निकाय चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। नगर पंचायत भुंतर से भी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं मीना ठाकुर एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। मीना ठाकुर ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो नामांकन भरा है। इसके साथ ही नगर पंचायत भुंतर से करण सेठी ने भी वार्ड नंबर चार से नामांकन भरा है। दोनों पति और पत्नी नगर पंचायत भुंतर के अध्यक्ष रह चुके हैं।
दूसरी ओर नगर पंचायत से पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं रविंद्रा डोगरा भी चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने भी नामांकन भरा है। इसी प्रकार मनाली नगर परिषद से नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज लारजे भी चुनावी समर में कूदे हैं। इस बार नगर निकाय चुनाव में दिग्गजों की राह आसान नहीं होगी। दिग्गजों को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रतिद्वंद्वी उन्हें कड़ी टक्कर देंगे।
नगर पंचायत भुंतर में सात वार्डों के लिए 20 प्रत्याशी, नगर पंचायत बंजार के पांच वार्डों के लिए 17 प्रत्याशी, नगर परिषद कुल्लू के कुल 11 वार्डों के लिए 44 उम्मीदवार हैं। अभी नामांकन वापसी होनी है। मनाली नगर परिषद के 7 वार्डों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।
....
प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार
प्रत्याशियों ने नामांकन भरने के बाद अब चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। मतदाताओं के पास जाकर प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। मतदाताओं से सोशल मीडिया पर भी अपील की जा रही है।
Trending Videos