सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   District Congress sent a memorandum to the President through the DC.

Kullu News: ‘नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग’

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
District Congress sent a memorandum to the President through the DC.
विज्ञापन
जिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि नीट में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता और असंतोष बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में सीबीएसई परीक्षाओं के संचालन और शिक्षा क्षेत्र में कथित कुप्रबंधन को लेकर भी केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि इन मामलों में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि नीट पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed