फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Education at Singhan School is being affected due to vacant teaching positions.

Kullu News: सिंहण स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित

Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Education at Singhan School is being affected due to vacant teaching positions.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 122 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुख्य अध्यापक, टीजीटी (मेडिकल), कला अध्यापक, शारीरिक शिक्षक तथा लिपिक आदि के पद रिक्त हैं। अभिभावक निमत राम, विजय कुमार, बुद्धि राम, किरणा देवी, मोती राम, रोशन लाल, किशन, तीर्थ राम, राज कुमार, फागणू राम का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विभाग और प्रशासन से स्कूल में अध्यापकों के पद भरने की बार-बार मांग की जा रही है लेकिन पद नहीं भरे गए। ऐसे में बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। अभिभावकों का कहना है कि रिक्त पदों पर लंबे समय से अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पाई है। करीब चार साल से जो अध्यापक स्थानांतरित होते गए वे पद नहीं भरे गए। जैसे-जैसे पद खाली होते गए उन्हें भरने का प्रयास नहीं किया गया। अभिभावकों ने अब सरकार से मांग की है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अध्यापकों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का कहना है कि यदि लंबे समय से अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं तो इसकी संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है लेकिन इस क्षेत्र में यदि स्कूल में खाली पद हैं तो उन्हें भी जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed