सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Education Secretary inspected Bhuntar, Bajaura school

Kullu News: शिक्षा सचिव ने भुंतर, बजौरा स्कूल का किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Education Secretary inspected Bhuntar, Bajaura school
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू )। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने सोमवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर और बजौरा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत ढांचे और आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा सचिव ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशालाओं और अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए जा रहे प्रोजेक्टों में गहरी रुचि दिखाई।
Trending Videos

शिक्षा सचिव ने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भुंतर विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा सचिव को स्कूल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed