फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Foot march begins for the demands of Lahaul farmers.

Kullu News: लाहौल के किसानों की मांगों के लिए पदयात्रा शुरू

Sun, 09 Aug 2026 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Foot march begins for the demands of Lahaul farmers.
आधुनिक सब्जी मंडी, मयाड़ सड़क को बीआरओ के अधीन करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र के किसानों की दशकों पुरानी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण देव बौद्ध और प्रीतम ठाकुर ने रविवार को मनाली के आलू ग्राउंड से पदयात्रा शुरू की। यह पदयात्रा लाहौल के किसानों की समस्याओं और मांगों को शिमला से होते हुए दिल्ली तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में आधुनिक सब्जी मंडी की मांग करीब 20 वर्षों से लंबित है। हर वर्ष बजट में मंडी के लिए प्रावधान करने और शिलान्यास की बात होती है, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सेब, मटर और अन्य सब्जियों के सीजन में समय पर उचित बाजार नहीं मिलने से कई बार किसानों की उपज खराब हो जाती है। महंगे परिवहन के कारण फसल को मंडियों तक पहुंचाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। पदयात्रा के दौरान मयाड़ घाटी की सड़क को सीमा सड़क संगठन के अधीन करने की मांग भी उठाई जाएगी। इसके अलावा लाहौल के जिन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, वहां संचार सुविधाओं को बेहतर करने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed