फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Heavy vehicular movement resumes on Mangalore bridge after five days

Kullu News: मंगलौर पुल से पांच दिन बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

Sun, 09 Aug 2026 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicular movement resumes on Mangalore bridge after five days
कुल्लू, बंजार और बागा सराहन रूटों पर अब नियमित रूप से चलेंगी बसें
विज्ञापन

यात्रियों को राहत, पुल के आधार स्तंभ को किया गया दुरुस्त
...................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। एनएच-305 पर स्थित मंगलौर पुल के आधार स्तंभ को दुरुस्त कर दिया गया है। अब पांच दिनों के बाद पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल के आधार स्तंभ से पत्थर गिर रहे थे। इस वजह से पुल बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। अब दोबारा खुलने से बंजार और आनी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पूर्व में मंगलौर पुल के दोनों छोरों से बसों को बदलकर यात्रा करनी पड़ रही थी। अब कुल्लू से बंजार और वाया जलोड़ी दर्रा बागा सराहन के लिए यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलेगी। इसके अलावा कुल्लू-खौली, कुल्लू-टील, कुल्लू-ओल्वा, कुल्लू-आनी, कुल्लू-रामपुर, कुल्लू-जौरी और कुल्लू-पलाइच रूट पर भी सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।


अड्डा प्रभारी बंजार दीप चंद ने बताया कि पांच दिनों के बाद कुल्लू-बंजार बस सेवा बहाल कर दी गई है। अब सभी बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से चलेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उधर, एनएच-305 के सहायक अभियंता टेहल सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण मंगलौर पुल के आधार स्तंभ से पत्थर गिर रहे थे। सुरक्षा को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। उन्होंने कहा कि अब पुल के आधार स्तंभ को दुरुस्त कर दिया गया है और इस पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed