{"_id":"6a4e87925faf866d270ed3f4","slug":"four-accused-in-chitta-smuggling-case-remanded-to-five-day-custody-kullu-news-c-89-1-ssml1014-180921-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच दिन की रिमांड पर भेजे चिट्टा तस्करी के चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच दिन की रिमांड पर भेजे चिट्टा तस्करी के चार आरोपी
Thu, 09 Jul 2026 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। चिट्टा तस्करी के मामले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को बुधवार को मनाली की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झाड़ग स्थित एक किराये के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा, 20 हजार रुपये की नकदी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सिल्वर फॉइल, लाइटर और नशीले पदार्थों के सेवन व तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की थी।
इस मामले में अमृतसर निवासी कुलदीप सिंह, गहनेशाह उर्फ अंश, मनप्रीत कौर उर्फ काया और गीता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि चिट्टा की खेप कहां से लाई गई थी।
विज्ञापन
इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्कर और पैडलर कौन हैं। साथ ही बरामद नकदी और अन्य सामान के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। डीएसपी केडी शर्मा का कहना है कि जांच का मुख्य उद्देश्य पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। यदि पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।