फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gaushal School players are practicing for the competition.

Kullu News: प्रतियोगिता के लिए गौशाल स्कूल के खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

Mon, 07 Sep 2026 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Gaushal School players are practicing for the competition.
ब्राण विद्यालय में 14 को होगी खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलंगनाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्राण में 14 सितंबर को खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गौशाल स्कूल के विद्यार्थी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर देव आचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौशाल स्कूल के विद्यार्थी खंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed