सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Police Rescue Operation Continues All Night to Extricate Vehicles Stranded in Manali Watch Video

हिमाचल प्रदेश: मनाली में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पूरी रात चला पुलिस का रेस्क्यू अभियान, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में धुंधी और अटल टनल के आसपास एक हजार से अधिक वाहन फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

Himachal Police Rescue Operation Continues All Night to Extricate Vehicles Stranded in Manali Watch Video
वाहनों को निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रविवार को धुंधी और अटल टनल के आसपास अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन साउथ पोर्टल के पास बर्फ में फंस गए थे। सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम जाने के कारण वाहन फिसल रहे थे और कई वाहनों का नियंत्रण भी बिगड़ गया था।

Trending Videos








वाहनों और उनमें फंसे लोगों को निकाला सुरक्षित
स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए अधिकांश वाहनों तथा उनमें सवार लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला। इस दौरान प्रशासन द्वारा भी बर्फ में फंसे वाहनों में मौजूद पर्यटकों को राहत प्रदान की गई तथा उन्हें पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए गए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यूरिया खाद का किया गया उपयोग
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीएम मनाली और बीआरओ के मेजर भी पुलिस टीम के साथ पूरी रात मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति की लगातार निगरानी करते रहे। बीआरओ की लेबर और मशीनरी की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य भी लगातार जारी रखा गया। इसके लिए बेल्ट मशीनों तथा यूरिया खाद का उपयोग किया गया, ताकि सड़क पर जमी बर्फ को पिघलाया जा सके और यातायात को सुचारू किया जा सके। अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया है, जबकि कुछ वाहन जो बर्फ पर स्किड होकर फंस गए थे, उन्हें अभी बीआरओ की सहायता से मौके से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed