फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himalayan Ibex Viral Video Mayar Nala Lahaul Spiti

हिमाचल प्रदेश: मयाड़ नाले में पानी पीकर एक-एक कर छलांग लगाते हिमालयन आइबेक्स, दुर्लभ नजारा वायरल

Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में हिमालयन आइबेक्स के झुंड का पानी पीने और एक-एक कर नाला पार करने का वीडियो पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। स्थानीय युवा अमीर जस्पा ने इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद किया है। 

विज्ञापन
Himalayan Ibex Viral Video Mayar Nala Lahaul Spiti
मयाड़ नाले में आइबेक्स की छलांग! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाहौल घाटी की मयाड़ साइड से हिमालयन आइबेक्स का एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ वीडियो सामने आया है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। वीडियो में आइबेक्स का झुंड मयाड़ नाले में पानी पीता दिखाई दे रहा है। पानी पीने के बाद ये वन्यजीव एक-एक कर लंबी छलांग लगाते हुए नाले के दूसरे किनारे पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। स्थानीय युवा अमीर जस्पा ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।

विज्ञापन


Trending Videos

ऊंची चोटियों पर जमने लगा पानी, निचले इलाकों में उतर रहे आइबेक्स
11 अक्तूबर को घाटी में हुई बर्फबारी के बाद लाहौल की ऊंची चोटियों पर ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में झरनों का पानी भी जमना शुरू हो गया है। ऐसे में प्राकृतिक जल स्रोतों के जमने के कारण हिमालयन आइबेक्स को पीने के पानी की तलाश में नीचे नदी-नालों के किनारे उतरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आने वाले दिनों में जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, पहाड़ों पर पानी जमने की प्रक्रिया तेज होगी। ऐसे में आइबेक्स के नदी-नालों के आसपास दिखाई देने की संभावना भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर भी दिख सकते हैं आइबेक्स
मनाली-लेह मार्ग पर दालंग से दारचा और उससे आगे तक पर्यटक सड़क किनारे तथा नदी-नालों के आसपास हिमालयन आइबेक्स देख सकते हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, सुबह और शाम के समय इन वन्यजीवों को देखने के अवसर अधिक मिलते हैं। इनका प्राकृतिक वातावरण में दिखाई देना वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन जाता है।
विज्ञापन

3000 से 5800 मीटर की ऊंचाई पर रहता है हिमालयन आइबेक्स
लाहौल वन मंडल अधिकारी इंद्रजीत सिर्रा ने बताया कि हिमालयन आइबेक्स मुख्य रूप से समुद्र तल से 3000 से 5800 मीटर की ऊंचाई वाले उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रहता है। भारत में यह लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और उत्तराखंड के ट्रांस-हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।
 

वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें पर्यटक
वन मंडल अधिकारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे या नदी-नालों के पास दिखाई देने वाले इस दुर्लभ वन्यजीव को दूर से ही देखें। उसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें, उसे डराएं नहीं और नजदीक जाकर फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीमें इन क्षेत्रों पर नजर रख रही हैं और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed