{"_id":"6aa1a1bb6259fa763508c380","slug":"hrtc-bus-reaches-banjar-college-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186255-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार कॉलेज पहुंची एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार कॉलेज पहुंची एचआरटीसी की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार के छात्र-छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही बस सुविधा की मांग बुधवार को पूरी हो गई। सफल ट्रायल के बाद एचआरटीसी की बस राजकीय महाविद्यालय बंजार परिसर में पहुंची। बस के कॉलेज पहुंचने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
इस अवसर पर एनएसयूआई ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों, एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी और बस चालक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
एनएसयूआई के जिला कुल्लू सचिव विकास, सदस्य टिकम ठाकुर, चंदन शर्मा, कमलेश भारती, योगेश्वरी सहित आरती चौहान ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बस सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाती रहेगी। एनएसयूआई ने एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां का भी आभार व्यक्त किया गया।