फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu liquor shops sealed for overcharging six shops fined

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में एमआरपी से अधिक दाम वसूलने पर शराब की छह दुकानें सील, 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी

Thu, 10 Sep 2026 11:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 10 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शराब की बोतलों पर तय मूल्य से अधिक दाम वसूलना छह शराब दुकान संचालकों को भारी पड़ गया। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शिकायतों की जांच के बाद शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू और हरिपुर की शराब की दुकानें सील कर दीं। सभी संचालकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
kullu liquor shops sealed for overcharging six shops fined
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

शराब की बोतल खरीदते समय अगर दुकानदार तय मूल्य से ज्यादा पैसे मांग रहा है तो अब मनमानी करना भारी पड़ सकता है। कुल्लू जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायतों के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच करते हुए छह शराब की दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों के संचालकों पर शराब की बोतलों के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने का आरोप था। विभाग को पिछले कुछ दिनों से इन दुकानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


विभाग ने शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू और हरिपुर में स्थित शराब की दुकानों को सील किया है। कार्रवाई के साथ ही सभी छह संचालकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यानी छह दुकानों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग के अनुसार, जुर्माना अदा करने के बाद ही संबंधित संचालक अपनी दुकानें दोबारा खोल सकेंगे। इससे शराब कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ दिनों से शराब के अधिक दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच करने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शराब की दुकानों में निर्धारित मूल्य और लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है। रूटीन चेकिंग के दौरान भी दुकानों की जांच की जाएगी। जिन कारोबारियों को शराब बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं, उनके परिसरों की भी जांच की जाएगी।

शराब ठेकों में स्टॉक की कमी भी जल्द होगी दूर
कुल्लू जिले के कुछ शराब ठेकों में स्टॉक की कमी की समस्या भी सामने आ रही है। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के कई ठेकों में स्टॉक की कमी चल रही है। विभाग संबंधित कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने में जुटा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शराब के स्टॉक से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। विभाग की ओर से कंपनियों के साथ समन्वय कर आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक की कमी या किसी अन्य कारण का हवाला देकर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लाइसेंसधारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed