सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Husband and wife jumped into the electoral fray of Nagar Panchayat Bhuntar

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर के चुनावी समर में कूदे पति-पत्नी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife jumped into the electoral fray of Nagar Panchayat Bhuntar
विज्ञापन
कुल्लू। नगर निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही जिला कुल्लू की ठंडी वादियाें का माहौल गर्मा गया है। इन दिनों नामांकन का दौर चल रहा है। कुल्लू जिले में पहले दिन 23 और दूसरे दिन वीरवार को 32 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। अभी महिलाओं की दावेदारी अधिक देखने को मिल रही है।
Trending Videos

भुंतर नगर पंचायत में पति-पत्नी चुनावी मैदान में उतरे हैं। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड चार से करण सेठी ने पर्चा भरा है जबकि वार्ड दो से उनकी पत्नी मीना ठाकुर ने ताल ठोंकी है। करण सेठी और मीना ठाकुर दोनों नगर पंचायत भुंतर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दोनों के चुनाव लड़ने से राजनीति गर्मा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू से नगर परिषद के वार्ड एक से भाजपा के बागी एवं पूर्व एचपीएमसी के चेयरमैन रहे राम सिंह ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी को उतारा है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के वार्ड चार से राज परिवार से दानवेंद्र सिंह ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बार नगर परिषद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पिछली बार वह इसी वार्ड से पार्षद थे और इस बार भी यह वार्ड अनारक्षित है। भुंतर नगर पंचायत की अध्यक्ष रही रविंद्रा डोगरा ने भी सात नंबर वार्ड से फिर से नामांकन दाखिल किया है। मनाली नगर परिषद से भाजपा के पिछली बार अध्यक्ष रहे मनोज लारजे को फिर भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उन्होंने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया है। कुल्लू जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है और ठंड भी बढ़ गई है। नगर निकाय चुनाव से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed