Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inflation hits the Dussehra market... rural residents hold back from shopping

Kullu News: दशहरा बाजार में महंगाई की मार...खरीदारी से पीछे हट रहे ग्रामीण

Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Inflation hits the Dussehra market... rural residents hold back from shopping
दशहरा उत्सव के लिए लगे जूता बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले में महंगे प्लॉट का बोझ अब खरीदारों की जेब पर पड़ने लगा है। प्लॉट के लिए अधिक कीमत चुकाने वाले दुकानदारों ने इसकी भरपाई के लिए सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। खासकर पुराने जूते और कपड़ों के बाजार में महंगाई का असर साफ दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग दुकानदारों से दाम पूछने के बाद बिना सामान खरीदे लौट रहे हैं। कभी सालभर की खरीदारी का इंतजार करने वाले ग्रामीणों के लिए इस बार दशहरा बाजार महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

खराहल घाटी के रमन ने बताया कि पिछले साल दशहरा मेले में जो पुराने जूते 400 से 500 रुपये में मिल जाते थे, इस बार उनके दाम 1100 रुपये से भी अधिक हैं। यह आम खरीदारों की पहुंच से बाहर है। उन्होंने बताया कि वह हर साल पूरे परिवार के लिए दशहरा मेले से गर्म जूते और कपड़े खरीदकर ले जाते थे।
विज्ञापन

लगवैली के मोती राम, कांता देवी और रवीना ने कहा कि इस बार मेले में सामान काफी महंगा मिल रहा है। पहले दशहरा मेले में सस्ता सामान मिलता था। ग्रामीण सालभर इस बाजार का इंतजार करते थे और यहां से पूरे साल के लिए जरूरत का सामान खरीदते थे। इस बार कई वस्तुओं के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जूतों के कारोबारी रुकमणी देवी, सन्नी और नितिन ने बताया कि इस बार ठेकेदार के माध्यम से उन्हें प्लॉट पिछले साल की तुलना में करीब दोगुनी कीमत पर मिले हैं। ऐसे में सामान के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है। कारोबारियों का कहना है कि वे प्लॉट की बढ़ी हुई कीमत अपनी जेब से नहीं चुका सकते, लेकिन दाम बढ़ाने के बावजूद लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। इस तरह महंगे प्लॉट का असर कारोबारियों के साथ-साथ खरीदारों पर भी पड़ रहा है।

जिन बाजारों के प्लॉट ठेकेदारों के माध्यम से आवंटित किए गए हैं, वहां सामान के दाम अधिक होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, दशहरा समिति की ओर से सीधे प्लॉट आवंटित किए गए बाजारों में सामान अपेक्षाकृत सामान्य दामों पर मिल रहा है।
विभागीय पक्ष....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed