{"_id":"6af5ad1a8fd83647520bcc65","slug":"volunteers-will-spread-the-message-of-cleanliness-tree-plantation-and-de-addiction-kullu-news-c-89-1-ssml1015-191691-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वच्छता, पौधरोपण और नशा निवारण का संदेश देंगे स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वच्छता, पौधरोपण और नशा निवारण का संदेश देंगे स्वयंसेवी
विज्ञापन
कुल्लू विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। 18 नवंबर तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने किया। उन्होंने अनुशासन, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जनकल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजू आनंद और डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, नशा निवारण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। शिविर में श्रमदान, बौद्धिक सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करना है। इस अवसर पर राजपाल ठाकुर, असीम राणा, अंजू हाजरी, सीता राखा और दिनेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद