{"_id":"6af5a6e27a80d82d840d1172","slug":"diwali-holidays-over-students-return-to-their-studies-kullu-news-c-89-1-ssml1015-191673-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिवाली की छुट्टियां खत्म, फिर पढ़ाई की राह पर विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिवाली की छुट्टियां खत्म, फिर पढ़ाई की राह पर विद्यार्थी
विज्ञापन
स्कूलों में छह से 11 नवंबर तक रहा अवकाश, अब लौटी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली पर्व पर छह दिन के अवकाश के बाद वीरवार को जिले के विद्यालय फिर से खुल गए। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की चहल-पहल से परिसरों में रौनक लौट आई। छुट्टियां समाप्त होने के साथ ही कक्षाओं में पढ़ाई का सिलसिला भी दोबारा शुरू हो गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई से जोड़ने और पाठ्यक्रम पूरा करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विद्यार्थी सोम कुमार, अमन, दिव्यांश शर्मा, मोनिका, अंजलि, अवंतिका और नीलम ने बताया कि दिवाली के त्योहार के चलते उन्हें छह दिन का अवकाश मिला था। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ त्योहार मनाया और छुट्टियों का खूब आनंद लिया। कुछ विद्यार्थियों ने अपने गृह क्षेत्रों में समय बिताया, जबकि कई रिश्तेदारों के घर जाकर दिवाली के जश्न में शामिल हुए। अब छुट्टियां खत्म होने के बाद वे दोबारा पढ़ाई की दिनचर्या में लौट आए हैं। विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल की प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी दिनों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।