{"_id":"6af5a50d7a80d82d840d116f","slug":"14-villages-in-shikarighat-left-parched-drinking-water-supply-halted-for-a-week-kullu-news-c-89-1-ssml1015-191677-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिकारीघाट के 14 गांव प्यासे, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिकारीघाट के 14 गांव प्यासे, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बार-बार शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं, ग्रामीणों में रोष
........................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विकास खंड बंजार की शिकारीघाट पंचायत के 12 से 14 गांवों में एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जलशक्ति विभाग की पेयजल लाइनों में आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
शिकारीघाट पंचायत के घाट निवासी आत्माराम चौहान और फागुधार निवासी हीरा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों से कई बार शिकायत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत भी सीमित हैं। ऐसे में विभागीय आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सूखे जैसे हालातों के कारण अग्निकांड की घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में पेयजल की जरूरत के साथ आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
.........
पेयजल लाइन में पिछले कुछ दिनों से समस्या सामने आई है। करीब 14 किलोमीटर लंबी लाइन में कहीं भूमिगत लीकेज होने की आशंका है। कर्मचारियों को लीकेज का पता लगाने और मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइन में पानी का दबाव कम होने की समस्या भी सामने आई है। इसे दुरुस्त कर जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-रोहित डोगरा, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग
0000