{"_id":"69bae0af3c71ec61ea05cea7","slug":"jalori-pass-was-restored-in-the-morning-and-closed-again-in-the-evening-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171631-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुबह बहाल हुआ जलोड़ी दर्रा, शाम को फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुबह बहाल हुआ जलोड़ी दर्रा, शाम को फिर बंद
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। तीन दिन पहले जलोड़ी दर्रा में हुई आधा फीट बर्फबारी से बंद हाईवे-305 में बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे-305 से निगम की छह बसें आर-पार हुई। इसमें कुल्लू से रामपुर, बागासराहन और दलाश बसें रवाना हुईं। तीन दिनों से आनी और रामपुर में फंसी बसों को भी निकाल दिया गया। कुल्लू से रवाना हुई इसी रूट की तीन बसें फिर से फंस गई हैं। एक निजी बस के पहिए बागीपुल में थम गए। बुधवार को बाह्य सराज की सवारियों को राहत मिली, लेकिन मौसम ने करवट लेकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
जानकारी के अनुसार शाम के समय जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी के कारण सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही हो रही है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद हो गया है।
सुरेश कुमार, प्रताप सिंह ठाकुर, राजेश, निका राम और सुनील ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी दर्रा के साथ रघुपुरगढ़, लांभालांबरी, सरयोलसर, सोझा और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियां भी सफेद हो गई हैं। जलोड़ी दर्रा में हो रही बर्फबारी से बाह्य सराज की 70 पंचायतों के साथ रामपुर, कुमारसैन, करसोग, किन्नौर और स्पीति घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर जरूरतमंद लोगों को अब वाया देहुरी, छेचगूल, गाड़ागुशैणी से कुल्लू आना पड़ेगा। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम खुलते ही हाईवे को बसों के लिए बहाल किया जाएगा।
000
Trending Videos