सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Karna ended his fast-unto-death on the seventh day.

Kullu News: कर्ण ने सातवें दिन तोड़ा आमरण अनशन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Jun 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
Karna ended his fast-unto-death on the seventh day.
विज्ञापन
कुल्लू। सड़क सुधारीकरण और अन्य मांगों के लिए ढालपुर मैदान के छोर पर तंबू लगाकर आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बौध ने सातवें दिन अनशन समाप्त कर दिया है। उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे बात की और मांगों पूरी करने भरोसा दिलाया।

इसके बाद कर्ण देव बौद्ध ने अतिरिक्त उपायुक्त अश्विनी कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या लिखित रूप में सौंपी। इसके बाद कर्ण देव बौद्ध के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण देव बौध ने बताया कि प्रशासन ने मांगें एक महीने में पूरा करने का भरोसा दिलाया है। अगर इसके बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उनकी मुख्य मांगों में हाथीथान से मणिकर्ण सड़क पर निकास नालियां बनाना, टारिंग करना, भुंतर तहसील से जुड़े विभिन्न मुद्दे, जिया गांव वार्ड एक के रास्ते बनाने और क्रेटवॉल निर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed