{"_id":"6a2264b9c2ebf4a4c9046e24","slug":"kullu-hathithan-chowk-hrtc-bus-accident-bhuntar-manali-fourlane-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार, हाथीथान चौक पर डिवाइडर से टकराई; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार, हाथीथान चौक पर डिवाइडर से टकराई; बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
कुल्लू जिले के भुंतर के हाथीथान चौक पर शुक्रवार सुबह एचआरटीसी की एक बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं, जबकि बस को नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के समीप शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार जम्मू से मनाली आ रही बस को रूटीन जांच के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाथीथान चौक के पास अचानक सामने एक वाहन आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और बस डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।