Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu japanese persimmon fruit theft case two accused arrested

हिमाचल: छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जालंधर में बेच दी पिकअप जीप; 75 हजार रुपये बरामद

Mon, 16 Nov 2026 01:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

कुल्लू के भुंतर में करीब छह लाख रुपये की जापानी फल की 300 पेटियां कथित तौर पर गायब करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चालक और परिचालक माल को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय वाहन समेत फरार हो गए थे।

विज्ञापन
kullu japanese persimmon fruit theft case two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में करीब छह लाख रुपये की जापानी फल की खेप के कथित गबन मामले में भुंतर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 300 पेटियां जापानी फल लेकर निकले पिकअप जीप के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर फल की खेप को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय वाहन सहित गायब कर दिया था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पिकअप जीप को जालंधर में बेच दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक व्यापारी ने भुंतर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने सब्जी मंडी भुंतर में विभिन्न आढ़तियों की दुकानों से करीब 300 पेटियां जापानी फल खरीदी थीं। इस माल को एक पिकअप जीप में लोड करवाकर कोलकाता सब्जी मंडी भेजने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


निर्धारित जगह पर नहीं पहुंचा फल, मोबाइल भी मिले बंद
शिकायतकर्ता के मुताबिक, फल की पेटियां लेकर चालक और परिचालक वाहन सहित रवाना हुए थे, लेकिन वे माल को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय कहीं अन्य जगह ले गए। काफी समय तक माल की जानकारी नहीं मिलने पर व्यापारी ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। व्यापारी ने आरोप लगाया कि चालक और परिचालक ने बेईमानी से फल की खेप को किसी अन्य स्थान पर बेच दिया। शिकायत में माल की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बिलासपुर के पनोह से दबोचे दोनों आरोपी
शिकायत के आधार पर भुंतर पुलिस थाना में 14 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को बिलासपुर जिले के पनोह क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 20-20 वर्ष बताई गई है। एक आरोपी गांव मंडी मानवा, डाकघर कोठीपुरा, तहसील सदर और दूसरा गांव पलोग, डाकघर दगसेच, तहसील एवं जिला बिलासपुर का निवासी है।

जालंधर में बेच दी पिकअप जीप, 75 हजार रुपये बरामद
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कथित तौर पर पिकअप जीप को जालंधर में बेच दिया था। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। अब तक आरोपियों से 75 हजार रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस बाकी बिक्री राशि की बरामदगी के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि जापानी फल की 300 पेटियों को कहां बेचा गया और इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

न्यायालय में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसपी कुल्लू अभिषेक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed