फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Learned to teach children through games

Kullu News: नौनिहालों को खेल-खेल में पढ़ाना सीखा

Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Learned to teach children through games
डाइट में पांच दिन चली मार्गदर्शक एवं निरीक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

सात शिक्षा खंडों के 40 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्री-प्राइमरी कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा की ओर से मार्गदर्शक एवं निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में केंद्रीय मुख्य अध्यापक (सीएचटी) के लिए चली इस कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। कार्यशाला में पांच दिन तक सीएचटी ने नौनिहालों को खेल विधि के माध्यम से पढ़ाने, सिखाने की तकनीक और बच्चों के बौद्धिक और सामुदायिक विकास का प्रशिक्षण लिया। बुधवार को जिले के सातों शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड के 40 सीएचटी ने भाग लिया और शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और सरल बनाने का प्रशिक्षण लिया।

डाइट कुल्लू में बुधवार को सीएचटी को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा परामर्श डाटा डैशबोर्ड को समझने और भरने, उपयोग करने के अलावा प्रशिक्षण की प्रतिबिंब प्रतिक्रिया पर जानकारी दी गई। क्योंकि शिक्षा परामर्श डाटा ऑनलाइन अधिकतर गलत भरा जा रहा है, जिसके कारण शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आंकी जा रही है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय का डाटा कैसे उचित तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर भरा जाता है, इसका विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कार्यशाला का विधिवत समापन किया और सभी 40 सीएचटी को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed