{"_id":"6a85a1b5f6eb265f000dcc2e","slug":"tunnel-and-cold-storage-to-transform-the-face-of-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-184479-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टनल और कोल्ड स्टोर से बदलेगी बंजार की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टनल और कोल्ड स्टोर से बदलेगी बंजार की तस्वीर
Thu, 20 Aug 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पंचायत समिति बंजार की बैठक में क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पवन सिंह ने बागासराहण-बठाहड-बशलेउ टनल निर्माण और बंजार में आधुनिक कोल्ड स्टोर सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव सदन में रखे।
उन्होंने दोनों मांगों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के समक्ष भेजने का आग्रह किया। बैठक में पवन सिंह ने क्षेत्र में पर्यटन, कृषि-बागवानी, स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बागासराहण-बठाहड-बशलेउ टनल के लिए आवश्यक तकनीकी सर्वे करवाकर डीपीआर तैयार की जाए और परियोजना को सरकार के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए।
सदन में कहा गया कि प्रस्तावित टनल बनने से बंजार क्षेत्र का सड़क संपर्क बेहतर होगा। इससे पर्यटन, कृषि-बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। ऐसे में परियोजना को लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पंचायत समिति उपाध्यक्ष ने बंजार क्षेत्र के सेब, नाशपाती, सब्जियों और अन्य बागवानी उत्पादों के उचित भंडारण के लिए आधुनिक कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोर की सुविधा मिलने से किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे और उन्हें उचित मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।
उन्होंने दोनों प्राथमिकता वाली मांगों को प्रदेश सरकार को भेजने और प्रस्तावों पर आगामी कार्रवाई की जानकारी सदन को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।