फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck overturns after hitting divider; driver burnt alive.

Meerut: मेरठ-करनाल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, आग में जिंदा जला चालक; नहीं मिला बच निकलने का मौका

Thu, 20 Aug 2026 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 02:06 AM IST
सार

हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में घिरे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी ट्रक के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Truck overturns after hitting divider; driver burnt alive.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली गुरुद्वारे के सामने बुधवार को हादसा हो गया। चावल से लदा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में घिरे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी ट्रक के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


करण विहार करनाल निवासी बिंदर (45) ट्रक संख्या एचआर-45बी-4329 में मुजफ्फरनगर से चावल लादकर करनाल जा रहा था। बिडौली गुरुद्वारे के सामने अचानक ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर दूसरी लेन में पलट गया। इसी दौरान निकली चिंगारी से ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका एक हाथ ट्रक के नीचे दबा होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। आग लगातार विकराल होती गई और देखते ही देखते चालक ने ट्रक के अंदर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed