फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Girlfriend beats up wife right in front of the husband, knocks her to the ground

Meerut: पति के सामने गर्लफ्रेंड ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा, 20 मिनट तक तमाशा देखते रहे लोग, वीडियो वायरल

Wed, 19 Aug 2026 09:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 19 Aug 2026 09:09 PM IST
सार

शिवपुरम निवासी युवक सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के पास जिम में जाता है। उसकी पत्नी को पता चला कि पति की गर्लफ्रेंड भी साथ में जिम जा रही है। महिला जिम के पास पहुंची तो पति अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर ला रहा था। 

विज्ञापन
Meerut: Girlfriend beats up wife right in front of the husband, knocks her to the ground
महिला को पीटती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के पास बुधवार सुबह शिवपुरम कॉलोनी निवासी महिला ने पति की बाइक पर एक युवती को बैठे देख लिया। महिला ने युवती को पति की महिला मित्र बताते हुए कड़ा विरोध किया। दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि युवती ने महिला को सड़क पर गिराया। बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा। करीब 20 मिनट तक सड़क पर ही मारपीट के साथ हंगामा हुआ। वाहन रोककर खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो वायरल हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिवपुरम निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उनके पति सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के पास एक जिम में जाते हैं। युवती पहले से उनके पति के संपर्क में है। काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मानी। बुधवार सुबह पता चला कि जिम में पति के साथ युवती भी जाने लगी है। हकीकत जानने के लिए महिला जिम के पास पहुंची। महिला ने जिम के पास रोड पर पति की बाइक पर युवती को बैठे देख लिया। इससे महिला आक्रोशित होकर युवती को खरी-खोटी सुनाने लगी। कुछ लोगों ने बताया कि पहले दोनों में जमकर नोकझोंक हुई और फिर मारपीट हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी...तू मेरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएगी
वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी। वहीं, युवती कह रही है कि तू मेरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएगी। लोगों ने बताया कि युवती ने महिला को सड़क पर गिरा लिया और खुद उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई। युवती बाल पकड़कर महिला को पीटने लगी। राहगीर रुककर यह नजारा देखने लगे लेकिन किसी ने भी महिला को छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पास के ही एक दुकानदार ने बताया कि महिला के कपड़े फट गए थे। इससे पुरुष उसे हाथ लगाने से बच रहे थे लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है और लोग वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं। लोगों ने बताया कि नीचे गिरकर महिला ने भी युवती के बाल पकड़ लिए थे। दोनों एक-दूसरे के बाल खींच रहीं थीं।
 
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
युवती के हमले में महिला को काफी चोट लगीं। वायरल वीडियो में भी सड़क पर खून पड़ा दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन महिला को बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित प्रेम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से जानकारी मिली कि महिला के मुंह पर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद पति से जुड़ा मामला होने के कारण कई घंटे तक महिला ने तहरीर नहीं दी। शाम को महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

ये बोले एसपी सिटी
पहले महिला तहरीर देने से इंकार कर रही थी। इस पर थाना पुलिस को अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। बाद में महिला ने तहरीर दे दी। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

ये भी देखें...
Meerut: सरधना विधानसभा से विनीत भराला बने बसपा प्रत्याशी, सम्मेलन में भीड़ जुटाकर साधा सपा-भाजपा पर निशाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed