फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife Catches Husband with Another Woman, Street Fight Breaks Out Near Supertech Palm Green

UP: मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड देख भड़की पत्नी, पति-प्रेमिका ने मिलकर पीटा, सड़क पर गिराकर मारपीट

Wed, 19 Aug 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर गली में जिम के बाहर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Wife Catches Husband with Another Woman, Street Fight Breaks Out Near Supertech Palm Green
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर की गली में स्थित जिम के बाहर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। शिवपुरम निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शक होने पर जिम के बाहर पहुंची थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, शिवपुरम निवासी युवक सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर गली में स्थित जिम में आया था। युवक की गतिविधियों पर शक होने के बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बताया गया कि जिम सोसाइटी के अंदर नहीं, बल्कि सोसाइटी के बराबर की गली में है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों महिलाओं में जिम के बाहर जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा और बाल भी खींचे। कुछ देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।

घटना देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

विज्ञापन

पति और उसकी प्रेमिका पर लगाया मारपीट का आरोप
शिवपुरम निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर उसे पीटा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed