फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Investigation launched into the case of children falling ill after eating kheer served as part of the mid-day meal.

Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने बीमार हुए बच्चों के मामले की जांच शुरू

Thu, 20 Aug 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Investigation launched into the case of children falling ill after eating kheer served as part of the mid-day meal.
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बाड़ी प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने के बाद बच्चों के बीमार होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त एवं एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा को मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम मनाली ने पतलीकूहल पहुंचकर बीमार बच्चों के परिजनों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जल शक्ति विभाग, फूड इंस्पेक्टर और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बीमार बच्चों के परिजनों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि बच्चों ने स्कूल में क्या भोजन किया था, भोजन करने के बाद उनकी तबीयत कब और किस तरह बिगड़ी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। इसमें भोजन की गुणवत्ता, पानी की स्थिति, खाद्य सामग्री, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था और बच्चों के बीमार होने के संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। उधर, स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्कूल की रसोई और पानी की व्यवस्था भी जांची
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने घटना वाले दिन ही बाड़ी प्राथमिक स्कूल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील तैयार करने वाली रसोई, जल स्रोत, पानी की व्यवस्था, खाद्य सामग्री और भोजन तैयार करने से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल प्रबंधन, अन्य संबंधित व्यक्तियों और स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

मिड-डे-मील में खीर खाने से तीन और बच्चे बीमार, 16 को अस्पताल से छुट्टी

उधर, मंगलवार को बीमार हुए 38 बच्चों में से 16 को बुधवार को उपचार के बाद सीएचसी पतलीकूहल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, बुधवार को ही तीन और बच्चों की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अब बीमार बच्चों की संख्या 41 हो गई है। इनमें पांच बच्चों को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed