फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mahila Mandal Shahal cleaned the paths.

Kullu News: महिला मंडल शॉहल ने की रास्तों की सफाई

Tue, 18 Aug 2026 03:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal Shahal cleaned the paths.
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत कनौन के नारी शक्ति महिला मंडल शॉहल ने सार्वजनिक रास्तों की सफाई की। बरसात में रास्तों के किनारे घास और झाड़ियां उगने के कारण विद्यार्थियों सहित आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए महिला मंडल की सदस्यों ने रास्तों से घास, झाड़ियां और अन्य अवरोधों को हटाया।
विज्ञापन

नारी शक्ति महिला मंडल की प्रधान नर्वदा ने कहा कि गांव के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है। समाज के प्रति हम सबके कुछ न कुछ दायित्व बनते हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही हमारे गांव को स्वच्छ और सुगम बनाया जा सकता है। महिला मंडल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान नर्वदा, सुनीता, मधु, सीमा, हीरामणी और पुष्पा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed