{"_id":"69dbcbb8ffa0aa89da06ed89","slug":"mobile-phones-will-soon-ring-on-the-gramphoo-kunjam-road-kullu-news-c-89-1-ssml1015-173682-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्रांफू-कुंजम सड़क पर जल्द बजेगी मोबाइल में घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्रांफू-कुंजम सड़क पर जल्द बजेगी मोबाइल में घंटी
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ग्रांफू-कुंजम-समदो सामरिक सड़क पर लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क के अभाव से जूझ रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस मार्ग पर जल्द ही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मोबाइल सेवा शुरू करने जा रहा है।
करीब 110 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ग्रांफू से कुंजम दर्रा तक वर्तमान में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित होते रहे हैं। नेटवर्क के अभाव में समय पर सूचना प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होती है।
अब बीएसएनएल इस वर्ष यहां 4जी नेटवर्क सेवा शुरू करने की तैयारी में है। निगम ने पिछले वर्ष ही छत्तड़ू के समीप टावर स्थापित कर दिया था। अब इस टावर पर आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे, जिसके बाद इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में बीएसएनएल के सहायक अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि टावर के लिए सभी आवश्यक उपकरण पहुंच चुके हैं। छत्तड़ू तक सड़क बहाल होते ही स्थापना कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष के भीतर 4जी सेवा शुरू हो जाएगी।
इधर, सीमा सड़क संगठन इस मार्ग को लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से डबललेन में विकसित कर रहा है। सड़क के तैयार होने से मनाली से समदो सीमा तक आवागमन सुगम होगा और स्पीति घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
वर्तमान में इस सड़क के मुख्य हिस्से का निर्माण कार्य धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है, जिसे नेटवर्क की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल सेवा शुरू होने से निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। संवाद
Trending Videos