सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NH-305 remained closed for one and a half hours, vehicles started queuing up.

Kullu News: डेढ़ घंटा बंद रहा एनएच-305, लगीं वाहनों की कतारें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
NH-305 remained closed for one and a half hours, vehicles started queuing up.
जार मार्ग पर मंगलौर में मलबा आने से बंद सड़क को खोलने में जुटी जेसीबी।
विज्ञापन
कुल्लू। औट-लुहरी-सैंज सड़क (एनएच-305) पर मंगलौर के पास फिर काफी मात्रा में मलबा आ गया इस कारण सड़क करीब डेढ़ घंटा यातायात के लिए बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलौर के समीप नाले में मलबा और पानी काफी मात्रा में आ गया। इस कारण मलबा सड़क तक पहुंचकर जमा हो गया।
Trending Videos

इससे यातायात बाधित हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एनएच अथॉरिटी ने मशीन मौके पर भेजी और मलबे को सड़क से हटाकर एनएच को पूर्वाह्न 12:30 बजे तक बहाल कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगीं होने के कारण वाहनों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। सड़क बाधित होने के कारण बंजार घाटी की जनता के साथ एनएच पर सफर कर रहे यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों विशाल, राहुल, राम सिंह, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि मंगलौर के पास सड़क पर मलबा आने के कारण बंद हुए मार्ग से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके चलते निगम की बसों के साथ-साथ सरकारी और निजी वाहन भी काफी लंबे समय तक फंसे रहे। सड़क बहाल होने के बाद भी वाहनों की आवाजाही सुचारु होने में काफी वक्त लग गया। गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी इस नाले में मलबा और पानी अधिक आने से एनएच यातायात के लिए भी बंद पड़ गया था। इस दौरान भी लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed